भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परेन्ट्स बन गए है। अनुष्का ने आज दोपहर में बेटी को जन्म दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अनुष्का की आज सुबह डिलेवरी हुई। आज सुबह ही अनुष्का को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद दिन में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम अन्वी रखा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने घर आई नन्ही मेहमान की ख़ुशी जाहिर की है उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।
आपको बता दे, उनके घर बेटी के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर ख़ुशी की लहार गूंज पड़ी है। हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें मीम्स पेज वाले लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। दरअसल, हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकउप के लिए जाते स्पॉट किया गया था। जिसकी तस्वीर भी जमकर वायरल हुई थी। वहीं अब बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021