दिल्ली से मॉस्को जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट को रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। उस वक्त फ्लाइट उज़्बेकिस्तान तक पहुंची थी। दरअसल, फ्लाइट निकलने से पहले पायलट की कोरोना रिपोर्ट जांची जाती है। स्टाफ ने गलती से पॉजिटिव को नेगेटिव पढ़ दिया और पायलट को मॉस्को के लिए रवाना कर दिया। फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत मॉस्को में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। इसलिए उस दौरान इसमें सिर्फ क्रू मेंबर थे और कोई यात्री नहीं था। यात्रियों को मॉस्को से चढ़ना था।