प्लाइट से अनैतिक व्यापार के लिए इंदौर आती थी लड़कियां

हाई प्रोफाइल देह व्यापार केस में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह फ्लाइट से आती-जाती थी। बड़े लोग उन्हें फ्लाइट और फार्म हाउस पर होने वाली पार्टियों के लिए बुक करते थे। पुलिस उस नंबर की जानकारी निकाल रही है जिसके वाट्सएप पर लड़कियों की बुकिंग होती थी।

लसूड़िया थाना पुलिस ने सोमवार रात स्कीम-114 स्थित एक फ्लैट से दो युवतियों सहित आरोपित नीरज सिंह, इमरान, प्रमोद सिंह, केशव सिंह और शिवम वर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने एक वेबसाइट (एस्कार्ट सर्विस) बना रखी थी। उस पर वॉट्सएप पर ऑर्डर मिलने पर ऑन लाइन पैमेंट लेकर ग्राहक के ठिकाने पर लड़किया मुहैया करवा देते थे।

पूछताछ में बताया कि आरोपित हर सप्ताह लड़कियां बदल देते थे। इंदौर आने वाली लड़कियों को फ्लाइट से दिल्ली या मुंबई भेजते थे, जबकि दिल्ली या मुंबई से फ्लाइट से दूसरी लड़कियां बुलवाते थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि वेबसाइट चलाने के पीछे भी एक लड़की का हाथ है जो अक्सर बाहर ही रहती है।

बैंक खातों और वॉट्सएप की जांच
एसपी (पूर्वी) आशुतोष बागरी के मुताबिक पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है जिस पर लड़कियों की मांग आती थी। आरोपित वॉट्सएप के जरिए ही ऑर्डर लेते थे। पुलिस को वह खाता भी मिल गया जिस पर आरोपित पैमेंट जमा करवाते थे। मंगलवार रात पुलिस ने वेबसाइट की जांच की तो पता चला आरोपितों का नेटवर्क 75 शहरों में फैला हुआ है। बड़ी होटलों में भी लड़कियां सप्लाई करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *